Wednesday 20 February 2019

भोजपुरी साहित्यकार जयकांत सिंह 'जय' होंगे 'आखर' के 20 फरवरी के पटना में होनेवाले कार्यक्रम में

आखर एक  नयी पहल है जिसके अंतर्गत प्रभा खेतान फॉउन्डेशन एवं मसि इंक स्थानीय भाषाओं पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं।  इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्री सीमेंट हैं। यह एक मासिक आयोजन है।  आपसे साझा करते हुए मुझे हर्ष है कि आगामी 20 तारीख को भोजपुरी भाषा एवं साहित्य पर चर्चा का आयोजन है जिसमें इस बार भोजपुरी के साहित्यकार डॉ. जयकांत सिंह 'जय' उपस्थित होंगे । उनसे बातचीत करेंगे भोजपुरी साहित्यकार ब्रज भूषण मिश्र जी। 

 डॉ. जयकान्त सिंह 'जय'
  (संक्षिप्त जीवन परिचय)
शिक्षा- स्नातकोत्तर(भोज.)
         पी-एच्.डी.
सेवा- प्रोफेसर सह अध्यक्ष,
       भोजपुरी-विभाग,लंगट
        सिंह कालेज, बी.आर.
        बी. यू.,मुजफ्फरपुर

विशेष- छात्र जीवन से भोजपुरी लेखन आ आंदोलन से सम्बद्ध, भोजपुरी विषय से
स्नातक(प्रतिष्ठा),स्नातकोत्तर,
बेट(बिहार व्याख्याता पात्रता
परीक्षा) उतीर्ण और बिहार विश्वविद्यालय(अंगीभूत)सेवा
आयोग द्वारा चयनित भोजपुरी के विश्व का पहला एवं एक मात्र व्याख्याता
संस्था/संगठन से सम्बद्ध-
भोजपुरी-भारती(सारन),अ.
भा.भोज.सा.स. पटना, भा.
भोज.सा.परिषद मुजफ्फरपुर,
विश्व भोज. सम्मेलन आदि।
प्रकाशित पुस्तक- देश-
दुनिया(काव्य संग्रह), भोजपुरी भाषा :स्वरूप आ
संभावना, भोजपुरी भाषा :
संवैधानिक मान्यता, हिन्दी
तथा भोजपुरी की व्याकरणिक कोटियाँ, भारतीय आर्यभाषा आ भोजपुरी, मानक भोजपुरी
भाषा,व्याकरण आ रचना,
भोजपुरी गद्य साहित्य: स्वरूप-सामग्री-
समालोचना, भंडारघर
(भोज.कहानी संग्रह),
भोजपुरी मातृभाषाई
अस्मिताबोध आदि
संपादित पुस्तक-बिहार
विश्व वि.भोजपुरी पद्य से
डॉ.किशोरीशरण शर्मा
रचित भोर अँजोर नहाइल:
क्षैतिज विचिन्तन आदि
संपादित पत्रिका-उगेन, भैरवी,भोर,रचनात्मक
बातचीत, भोजपुरी सम्मे.
पत्रिका आदि
नालंदा खुला विश्वविद्यालय
पटना और इग्नू में भोजपुरी अध्ययन सामग्री लेखन
आकाशवाणी,पटना और दूरदर्शन, मुज्जफरपुर एवं पटना से छात्र जीवन से रचनायें प्रसारित
प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मान/पुरस्कार से सम्मानित/पुरस्कृत

यह आखर का 16वां कार्यक्रम है। अभी तक 15 आखर का कार्यक्रम हुआ है जिसमें 8 बार मैथली और 7 बार भोजपुरी में हुआ है। यह प्रोग्राम बीआईए हॉल, छज्जुबाग पटना में होगा। जिसका समय अपराह्न 3 बजे से रखा गया है।

"मसि इंक" की संस्थापक एवं निदेशक आराधना प्रधान ने भोजपुरी प्रेमी सभी लोगों से इस आयोजन में आने का आग्रह किया है।
..............
सूचना स्रोत - सत्यम कुमार 




No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.